
खरगोन में बहुत से स्ट्रीट फूड्स काफी फेमस है और यहाँ पर बहुत से स्फूड स्टाल्स है, जोकि शहर में बहुत पॉपुलर है, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएँगे खरगोन शहर के कुछ बहुत ही पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स स्टाल्स, और चौपाटी आपको ऐसा फ़ास्ट फ़ूड मिलेगा जिसको खाकर आपको मजा मजा आजाएगा|
हम आपको ऐसे कुछ फ़ूड आइटम्स के बारे में भी बताएँगे जो की खरगोन निमाड़ छेत्र में बहुत ही लोकप्रिय हैं| और यहाँ पर शहर के लोग इस फ़ूड आइटम्स को काफी चाव से खाते हैं|
पोहा, कचोरी, समोसा, चाय – नटराज होटल

दोस्तों| खरगोन शहर और निमाड़ छेत्र में जो सबसे अधिक लोकप्रिय है वह है यहाँ का नास्ता मतलब की – पोहा, जलेबी , कचोरी, समोसा, चाय और कड़ी कचोरी|
खरगोन के लोगो की दिन शुरआत ही इस नाश्ते से होती है| पोहा तो मानो निमाड़ की शान हो – खरगोन में सुबह-सुबह बस स्टैंड पर
नटराज होटल के पास होटल है जिसका नाम नटराज है|
खरगोन के बस स्टैंड पर यह होटल काफी लोकप्रिय है, आपने नाश्ते को लेकर क्युकी, यहाँ पर सुबह से बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो जाती है|
यात्री और सुबह जॉब पर जाने वाले लोग सबसे पहले नटराज होटल पहुंचते है और यहाँ गरम-गरम पोहा जलेबी, कचोरी समोसा का आनंद लेते है| नटराज की चाय तो जैसे पुरे खरगोन शहर में फेमस है बच्चा हो या बड़ा सब एक न एक बार तो खरगोन शहर के नटराज होटल की चाय का आनंद ले चुके है|
यह होटल सुबह 4 बजे से रात की 10 बजे तक चलती है और रात में नटराज की चाट बेहद प्रसिद्ध है यहाँ चाट में एक अनोखा स्वाद होता है| अगर आप खरगोन आये और बस स्टैंड के पास नटराज होटल के नाश्ते का आनंद जरूर एक बार ले|
आलू बड़ा – माली भैया
खरगोन में बहुत से प्रसिद्ध है माली का आलू बड़ा| यह एक पप्पू माली के नाम से व्यक्ति है जो की 3 पहिया वाहन पर गरम गरम स्वादिष्ठ जोड़ आलू बड़ा बनाते है
र शहर के मध्य राधा वल्लभ पर और बस स्टैंड चौराहे पर अपनी सेवा देते है| इनसे पप्पू माली के आलू बड़े के नाम से जाना जाता है| खरगोन शहर में ये बहुत ही पुराने है और बहुत सालो से खरगोन के लोगो को आलू बड़े खिलाते आ रहे है | इनके आलू बड़े में इतना स्वाद होता है की एक बार खाने के बाद दूसरी बार व्यक्ति जरूर आता हैं
इनके आलू बड़े को खाने के लिए रोज बहुत से लोगो की लाइन लगी होती है| यह आलू बड़े 2 प्रकार की चटनी के साथ सर्व करते हैं|
अगर आप जब भी खरगोन शहर विजिट करने आये तो बस स्टैंड के चौराहे पर या राधा वल्लभ पर – पप्पू माली के आलू बड़ो का स्वाद जरूर ट्राई करना|
Also Read: Best Cafes in Khargone: Top Coffee Shops, Menu, Location & Reviews
सालिग्राम होटल – फेमस खरगोनी सेव पूरी, चाट, गोलगप्पे और छोटी कचोरी
दोस्तों खरगोन के राधावल्भ मार्किट में स्थित सालिग्राम होटल करीबन बहुत ही पुरानी के लेकिन बेहद प्रसिद्ध होटल है|
यहाँ की छोटी कचोरी अतयनत स्वादिस्ट क्रिस्पी और जायकेदार होती है जिसे खरगोन के लोग बहुत ही पसंद करते है| यहाँ पर खमण, जलेबी , गुलाब जामुन, मावा मिठाई, सेव पूरी चाट भेल, पाँव भाजी, दही पूरी अतयंत लोकप्रिय है| खरगोन की यह भी एकमात्र बहुत ही पुरानी होटल है जहां अक्सर बहुत भीड़ रहती है|
सालिग्राम होटल कई सालो से नवग्रह मेले में भी अपना स्वाद लोगो को देते आये है| इनकी होटल हर साल खरगोन के नवग्रह मेले में लगती हैं| और नवग्रह मेले
में इनका नाश्ता समोसा, पोहा, कचोरी लोग बहुत ही आनंद के साथ खाते हैं|
नेपाली मोमोस

खरगोन शहर में एक स्टाल है जो की नेपाली मोमोस के नाम से प्रसिद्ध है| इसका नाम नेपाली इसलिए है| क्युकी जो इस स्टाल का मालिक है वो नेपाल के काठमांडू शहर से है और सिर्फ 22 साल का नौजवान लड़का है जो की खरगोन शहर में मोमोस का स्टाल चलाता हैं|
यहाँ मोमोस बहुत ही प्रसिद्ध और स्वादिस्ट मिलते है जिसे खरगोन शहर के लोग बड़े चाव से खाते है| यहाँ पर कई वैरायटी के मोमोस मिलते है जैसे स्टीम मोमोस, फ्राइड मोमोस, पनीर मोमोस और साथ में क्रिस्पी फिंगर जिसे फ्रेंच फ्राइज भी बोलै जाता है|
इनकी स्टाल राधा वल्लभ मार्किट में फ़ास्ट फ़ूड चौपाटी पर लगती है| इनके मोमोस और क्रिस्पी पकोड़ा काफी फेमस है अक्सर लोग इनके स्टाल पर यह खाने आते है|
स्वीट्स, मिठाईया, राबड़ी – रूपश्री स्वीट्स

खरगोन में रूपश्री स्वीट्स के नाम से पहचाने जाने वाली स्वीट्स शॉप है| यहाँ पर एकदम ताज़ी मिठाईया मिलती है और हर प्रकार की मिठाईया यहाँ पर उपलब्ध हैं|
मिल्क केक, गुपचुप, मलाई बर्फी, पेड़ा, मोती चूर के लड्डू, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा और भी बहुत सी स्वीट्स यहाँ एकदम फ्रेश मिलती हैं|
यहाँ पर कोल्डड्रिंक्स, आइसक्रीम, चॉकलेट्स अन्य स्वीट्स भी मिलते है| रूपश्री शॉप का पता है – कोतवाली थाना के पास M.G रोड खरगोन |
महाजन मावा लस्सी

खरगोन की सबसे प्रसिद्ध और गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है – लस्सी, जो की खरगोन में महाजन की लस्सी के नाम से पहचानी जाती है|
इसका एड्रेस है – मोहन टाकीज रोड, धमाका साडी सेल के पास खरगोन| यह एक स्टाल लगता है| जहा पर अनेको फ्लेवर में लस्सी मिलती है और हर फलवार कुछ अलग स्वाद होता है | फ्लॉवर जैसे – चॉकलेट, मेंगो, स्ट्रोबेर्री, आदि| यहाँ की मावा लस्सी पुरे खरगोन में फेमस है|
यहाँ पर सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में भीड़ लगी रहती है| इनकी लस्सी की प्राइस की शुरुआत 25/- रूपए से होती है और बड़ा गिलास का प्राइस और ज्यादा होता है|
जब भी आप खरगोन घूमने आये तो धमाका साडी सेल्ल के पास मोहन टाकीज रोड पर महाजन मावा लस्सी का स्वाद जरूर ले|
मावा जलेबी
खरगोन में ठण्ड के टाइम पर सबसे प्रसिद्ध स्वीट्स में से एक है मावा जलेबी| यह श्री कृष्ण टाकीज, के पास बनती है| यह स्टाल स्पेशल ठण्ड के टाइम पर ही लगता है| गर्मी और अन्य मौसम के टाइम पर नहीं लगता है| और ये ज्यादातर शाम के टाइम ही दुकान चालू रहती है|
यहाँ गरमा गर्म, स्वादिस्ट मावे की जलेबी मिलती है | जिसे देखर ही मुँह में पानी आ जाता है| इसका स्वाद साधारण जलेबी से और भी ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होता है|
यहाँ पर गुलाब जामुन भी मिलते है लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध यहाँ पर सिर्फ मावा जलेबी है जो की ठण्ड के टाइम पर शाम को बनती है
वो भी कृष्णा टाकीज के पास चौराहे पर|
गजक भंडार
निमाड़, मालवा छेत्र में सबसे अधिक लोकप्रिय मिठाई है तो वो हैं यहाँ की गजक, जो की खरगोन में भी सबसे ज्यादा खायी जाने वाली मिठाई हैं| यह सिर्फ ठण्ड के टाइम पर ही मिलती हैं| इसको बनाने के लिए – तिल्ली का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है| खरगोन गजक भंडार पर बहुत सी प्रकार की गजक मिलती है | सबका टेस्ट अलग होता हैं|
इस स्वीट्स को ठण्ड का राजा यह ठण्ड की दवाई भी बोलते है| क्युकी ये ठण्ड और सर्दी से बचाती है | गजक गुड़ और तिल्ली से बानी होती है और तिल्ली और गुड़ दोनों गरम तासीर के होते है| साधारण गजक का भाव मार्किट में 90/- रूपए पाव है| खरगोन में गजक बहुत से जगह पर मिलती है|
लेकिन टाउन हाल के पास गजक भंडार वाली दुकान सबसे लोकप्रिय और पुराणी गजक दुकान है – यहाँ के हलवाई मुरैना से है इसलिए इसे मुरैना की प्रसिद्ध गजक भी बोलते हैं|
गोटा कड़ी
आपने बेकरी के आइटम्स को बोहोत खाये होंगे लेकिन, खरगोन के गोटा कड़ी शॉप पर सबसे ज्यादा फेमस है यहाँ का बैक समोसा| बैक समोसा तो फिलहार सधारण है और सब सिटी में उपलब्ध हो जाता है लेकिन खरगोन शहर के गोटा कड़ी का सबसे प्रसिद्ध है बैक समोसा|
यहाँ पर आपको हमेशा फ्रेश , ताजा और गरम बैक समोसा ही मिलेगा| साथ में आप और भी वैरायटी के बैक समोसा ले सकते है जैसे पनीर समोसा, चीज़ समोसा और नार्मल | इस दुकान से बैक समोसा खाने के बाद आपको और कही भी जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्युकी यह जो टेस्ट मिलता है वो और कही नहीं|
मुंबई वड़ा पाँव

मुंबई में वडापाव सबसे ज्यादा फेमस के लेकिन , वही मुंबई वाला स्वाद अब खरगोन में भी मिलेगा क्युकी यहाँ भी अब ओपन हो चूका है मुंबई वडापाव, जो की फ़्रेंचाइज़ है| लेकिन यह पर इनके वड़ा पाँव में इतना स्वाद है की एकदम मुंबई वाला वादा पाव हो|
यहाँ भी बहुत वैरायटी के वादा पाव उपलब्ध है जैसे – चीज़ वडापाव, प्लेन वादा पाँव, आदि | यहाँ पर खरगोन के लोगो की अक्सरर भीड़ आपको देखने को मिलेगी|
खरगोन में ये शॉप अभी नई ओपन हुयी है लेकिंन कुछ की सालो में इसने खरगोन में ग्राहकों और लोगो के बिच स्वादिस्ट वड़ा पाँव के कारण अपनी जगह बना ली है| इसका एड्रेस है बिस्तान रोड , चावल सिटी सेंटर, रिलायंस मार्ट के सामने खरगोन|
साबु दाना खिचड़ी

वैसे तो सबु दाना खिचड़ी ज्यादत फास्टिंग और उपवास में खायी जाती है| लेकिन खरगोन में राधा वल्लभ मार्किट में एक स्टाल डेली लगता है जो बहुत प्रसिद्ध और पुराना है शहर में स्वादिष्ट साबू दाना खिचड़ी के लिए|
यहाँ की साबू दाना खिचड़ी बहुत ही प्रसिद्ध है अपनी टेस्टी स्वाद को लेकर | यहाँ पर आपको तुरंत गरमा गरम उपवास खिचड़ी मिलती है| और ये पार्सल भी करते है|
ये एक स्टाल लगाते है जो की करीबन 20 सालो से खरगोन के राधा वल्लभ मार्किट में लगा रह है| उपवास में महिलाये अक्सर यहाँ से साबू दाना खींची पार्सल करवाती है|
ये सदी पार्टयों के आर्डर भी लेते है और zomato पर भी उपलब्ध है|
कोकोनट क्रश

सवारियाँ कोकोनट क्रश के नाम से पहचाने जाने वाली इनकी शॉप राधावल्भ मार्किट, सावरिया केक शॉप के पीछे है | यहाँ पर कोकोनट क्रश नाम से cusine काफी फेमस है| यहाँ पर ये कच्चे नारियल से कुछ टेस्टी डिशेस तय्यर करते है जो की खाने में एकदम लाजवाब होती है|
यह पर whey प्रोटीन पाउडर भी स्कूप भरके डालते है जिसे ये हाई प्रोटीन शेक बन जाता है और यह जीम लवर्स के लिए अत्यंत लोकप्रिय हैं|
यह स्वाद में तो अच्छा है ही और साथ में यहाँ बैठने के लिए भी अच्छी व्यवस्था है|
conclusion
दोस्तों! ये थे खरगोन शहर के कुछ फेमस स्ट्रीट फ़ूड स्टाल्स , जहा पर हमेशा खरगोन के लोगो की भीड़ रहती है| और यहाँ बहुत ही स्वादिस्ट व्यंजन मिलते है| हमारा उद्देशीय आपको खरगोन के बारे में सही जानकारी देना है|